फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : क्रीम पौडरा घिसनी किलै ने मेरी निर्मला हंसनी किले नै...सांसद ने किया महोत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ

सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित 68वें दुर्गा पूजा महोत्सव के दूसरे दिन मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। इसके साथ ही डीएसए मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सांसद अजय भट्ट और विधायक सरिता आर्या ने कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। स्टार नाइट कार्यक्रम में लोक कलाकार राकेश खनवाल के गीतों पर दर्शक खूब झूमे। उन्होंने क्रीम पौडरा घिसनी किले न..., अंग्रेजी मैडम..., तू चेली पहाड़ की... आदि गीतों की प्रस्तुति दी। स्कूली बच्चों के अलावा कुमाऊंनी विकास सांस्कृतिक संस्था गौलापार, जय नंदा लोक कला केंद्र उत्थान समिति अल्मोड़ा, पंजाब और हरियाणा से पहुंचे कलाकारों की टीम ने नृत्य पेश कर समा बांधा। वहां बहादुर सिंह बिष्ट, त्रिभुवन फर्त्याल, उमेश मिश्रा, राकेश कुमार, भाष्कर बिष्ट, डॉ. सरस्वती खेतवाल, मुकुल जोशी, डौली भट्टाचार्य आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें