फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा, कई प्रकार के भोग चढ़ाए; मंदिरों में हुए अनुष्ठान

हीरा मेहरा Updated Thu, 23 Oct 2025 11:50 AM IST

दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजन हुआ। घरों में भगवान गिरिराज की पूजा कर उन्हें कई प्रकार के भोग चढ़ाए गए। श्री लटूरिया महाराज आश्रम स्थित राधा कृष्ण मंदिर में गोबर से गिरिराज बनाए गए। वेद मंत्रों के साथ षोडशोचार पूजन हुआ। भक्तों ने श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराजे रह्यो भजन गाया। कार्यक्रम में डॉ. एससी अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, विपिन गुप्ता, प्रेम गुप्ता, विनय विरमानी आदि मौजूद रहे। प्राचीन राम मंदिर में भी गोवर्धन पूजा और अन्नकूट भंडारे का आयोजन हुआ। सुबह ठाकुर जी का अभिषेक और भव्य शृंंगार किया गया। पंडित विवेक शर्मा ने बताया की सायं गोबर से गिरिराज जी की छवि बनाकर उनका पूजन और दीपोत्सव किया गया। इसके बाद अन्नकूट भंडारा और प्रसाद वितरण हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें