फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गांधी प्रतिमा हटाई तो आत्मदाह कर लूंगी : मुन्नी तिवारी

हीरा मेहरा Updated Tue, 12 Nov 2024 10:51 AM IST

तल्लीताल चौराहे से महात्मा गांधी की प्रतिमा हटाने का विरोध जारी है। सोमवार को भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कार्यकर्ता मुन्नी तिवारी के नेतृत्व में तल्लीताल चौराहे पर गांधी की प्रतिमा के पास धरना देकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मुन्नी तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि चौराहे से राष्ट्रपिता की प्रतिमा को हटाया गया तो वह आत्मदाह करेंगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। डांठ में एकत्र भीड़ को देखते हुए एसपी यातायात एवं अपराध हरबंश सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स डांठ में तैनात कर दी गई। शाम को संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, एसडीएम प्रमोद कुमार व लोनिवि के ईई रत्नेश सक्सेना प्रदर्शनकारियों से वार्ता करने पहुंचे। काफी देर तक दोनों पक्षों में वार्ता होती रही, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। अब बुधवार को मामले कोे लेकर एक बार फिर वार्ता की जाएगी। विरोध करने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, पूर्व चेयरमेन मुकेश जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सरस्वती खेतवाल, कमला कुंजवाल, भावना भट्ट, खष्टी बिष्ट, रमेश पांडे आदि थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें