फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: शहर में गणेश महोत्सव की धूम, दिन में प्रतियोगिताएं और रात में हो रहे भजन कीर्तन

नैनीताल जिले भर में लोग गजानन की भक्ति में लीन है। शुक्रवार दिन भर श्रद्धालु बप्पा का आशीर्वाद लेने पंडालों में उमड़े। इस दौरान प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चला।पटेल चौक में सुबह पूजा के बाद शाम को सचिन अलबेला ने भगवान गणेश के भजनों से से माहौल भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ नितिन लोहनी रहे। वहां संरक्षक कमल बोरा, भोजराज वर्मा, अध्यक्ष संजय पाटिल, सचिन सावंत, तुषार जादव, संजय सिंह राजपूत आदि थे। हिमालया फार्म बरेली रोड पर लबिन गुप्ता एंड ग्रुप बुलंदशहर ने भजनों की प्रस्तुति दी। वहां सोनू पुरी, मिंटा पुरी, तारा ठाकुर, गगन सेठी, सन्नी सेठी, मोना शर्मा आदि थे। वैश्य महासभा के संयोजन में रामलीला मैदान में आयोजित महोत्सव में सनातन धर्म पर आधारित प्रश्नोत्तरी हुई। विभिन्न संस्थाओं की ओर से पार्वती कथा, राधा-कृष्ण आधारित नृत्य, द्रोपदी चीर हरण आदि की प्रस्तुतियां दी गई। वहां रामबाबू जायसवाल, तनुज गुप्ता, पंडित पवन झा, राजेंद्र अग्रवाल मुन्ना, एकता अग्रवाल, राजीव अग्रवाल आदि थे। प्राचीन श्री शिव सेवा समिति की ओर से लक्ष्मी शिशु मंदिर में स्व. सुरेंद्र नागर की स्मृति में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई, जिसमें 187 बच्चों में भाग लिया। शाम को भव्य डांडिया डांस का आयोजन हुआ। वहां सांसद अजय भट्ट, मेयर गजराज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, कांग्रेस नेता ललित जोशी, हरिमोहन अरोड़ा आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें