फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डीएम ललित मोहन रयाल का हल्द्वानी तहसील में औचक निरीक्षण

हीरा मेहरा Updated Sun, 21 Dec 2025 01:15 PM IST

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को हल्द्वानी तहसील का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार से गूल विवाद, पैमाइश, जमीनों के कुर्रे बनाने सहित सड़क चौड़ीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों और अतिक्रमण चिह्नित करने की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कई फाइलों को भी देखा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने राजस्व अधिकारियों को प्रत्येक शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में भूमि संबंधित पैमाइश कराने, नफ्ती, सीमा विवाद जैसे मामलों का निपटारा कराने और अलग-अलग क्षेत्रों में सरकारी जमीन पर हुए कब्जों को हटाकर उक्त भूमि को सरकार के कब्जे में लेने के निर्देश दिए। उन्होंने पटवारियों से भी उनके कार्यों की जानकारी ली। उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने डीएम को बताया कि अब तक तहसील हल्द्वानी अंतर्गत के अलग-अलग विवादों से संबंधित 79 प्रकरणों में से 29 का निस्तारण कर लिया गया है। शेष प्रकरणों का शीघ्रता से निस्तारण कराया जा रहा है। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन मामलों का निस्तारण समय पर पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कुलदीप पांडे आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें