फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हरेला मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Heera Updated Tue, 14 Jul 2026 12:45 PM IST

हल्द्वानी पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में हरेला मेले के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मेले में महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया और पूर्व पालिकाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल ने किया। अतिथियों ने हरेला पर्व को प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा पर्व बताया। सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक जगदीश कांडपाल और राकेश जोशी ने हिट दे साली म्यार दगाड़ा... और जय मैया दुर्गा भवानी... सहित कई लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। यहां संरक्षक हुकुम सिंह कुंवर, अध्यक्ष खड़क सिंह बगड़वाल, सचिव देवेंद्र तोलिया, कोषाध्यक्ष त्रिलोक बनोली, संदीप भैसोड़ा, कमल किशोर, चंद्रशेखर परगांई, डॉ. प्रदीप उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें