फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhimtal: डामर उखड़ने पर एई, जेई, ठेकेदार के खिलाफ की शिकायत, देखें वीडियो

ओखलकांडा ब्लॉक में लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की ओर से कराए जा रहे डामर के उखड़ने के बाद से ग्रामीणों में नाराजगी है। बुधवार को पूर्व दायित्वधारी हरीश पनेरू ने छीड़ाखान से अमजड़-मीडार मार्ग और ल्वाड़-डोबा मोटर पर जगह-जगह डामर उखड़ने पर खनस्यूं थाने में संबंधित विभाग के एई, जेई, ठेकेदार और स्थानीय जनप्रतिनिधि के खिलाफ तहरीर सौंपी है। इस दौरान ग्रामीणों ने धानाचूली-पदमपुरी मोटर मार्ग में जगह-जगह गड्ढे होने को लेकर धरना-प्रदर्शन भी किया। पनेरू ने आरोप लगाया कि ओखलकांडा की सड़कों पर गुणवत्ता के साथ डामरीकरण का काम नहीं किया जा रहा है जो कि हल्के से दबाव से ही उखड़ जा रहा है। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के पैतृक गांव और सोमवारी महाराज के मंदिर वाला मार्ग बदहाल पड़ा है। कहा कि जल्द सड़क सही नहीं हुई तो वह न्यायालय की शरण में जाएंगे। खनस्यूं थानाध्यक्ष विजय पाल ने कहा है कि शिकायती पत्र मिला है, इस आधार पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें