हल्द्वानी में डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में घायलों का हाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने तीमारदारों का दर्द छलका। एक परिजन ने सीएम को बताया कि बस हादसे में घायल उनके मरीज के फेफड़ों में समस्या है। उन्हें लाइफ सेविंग सिस्टम पर रखा गया है, खून भी चढ़ाया जा रहा है, इसके बावजूद परिवारों को कोई जानकारी नहीं दी गई। यह सुनकर सीएम ने कहा, घबराने की जरूरत नहीं है। बोले-देहरादून व ऋषिकेश से कई बड़े डॉक्टर आ चुके हैं, सब ठीक हो जाएगा। इलाज के बारे में सही जानकारी न मिलने की और भी कई लोगों ने दर्द सामने रखा।