भीमताल के सातताल में आयोजित माउंटेन बाइकिंग के ओलंपिक क्रॉस कंट्री बाइकिंग प्रतियोगिता में भी महाराष्ट्र की प्रणिता प्रफुल्ल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं कर्नाटका की स्टार नारजरी ने द्वितीय स्थान पाकर रजत पदक और महाराष्ट्र की रुतिका रविंद्र गायकवाड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। मंगलवार को 28 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने सात राउंड तक रेस लगाने के बाद जीत हासिल की।