फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: डीएम से मिले व्यापार मंडल के सदस्य, गंगा किनारे धारा को प्रदूषित करने वालों पर सख्त कार्यवाही की मांग

महानगर व्यापार मंडल ने गंगा किनारे असमाजिक तत्वों द्वारा झुग्गी झोपड़ियों को डालकर धारा को प्रदूषित करने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही की मांग की। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को सौंपे मांगपत्र में महानगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गंगा घाटों पर मुख्य रूप से हरकी पैड़ी के आस पास प्रतिबंधित प्लास्टिक कैन सहित प्लास्टिक चटाई प्लास्टिक पन्नी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि मां गंगा को जीवित प्राणी का दर्जा मिला हुआ है । उसके बावजूद कुछ स्थानों पर विशेषकर उतरी हरिद्वार कनखल के आस पास सिंहद्वार के पास व कई अन्य स्थानों पर गंदा पानी गंगा में गिर रहा है ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें