फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यातायात नियमों को लेकर स्कूली बच्चों को किया जागरूक

हीरा मेहरा Updated Sat, 01 Feb 2025 05:09 PM IST

चंपावत में एसपी अजय गणपति के निर्देशा पर पुलिस ने जिले के विभिन्न थानों पर 35वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात जागरूकता अभियान चलाया। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। थाना तामली क्षेत्र के जीआईसी तामली, थाना रीठासाहिब क्षेत्र के जीआईसी चौड़ा मेहता, चौकी चल्थी क्षेत्र के जीआईसी चल्थी और थाना टनकपुर क्षेत्र के एमडीएम एजुकेशनल एकेडमी टनकपुर के छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। सभी को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान सभी से दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेल्मेट पहनने, ओवरस्पीड, ओवरलोड वाहन नहीं चलाने, नशे में वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने, नाबालिगों को वाहन नहीं देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें