फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंपावत जिले के छतार में एसबीआई की शाखा खोलने को लेकर निकाला मार्च

हीरा मेहरा Updated Fri, 31 Jan 2025 05:10 PM IST

पुनेठी विकास समिति के सदस्यों ने छतार में बैंकिंग सुविधा की मांग को लेकर रोडवेज स्टेशन से एसबीआई की मुख्य शाखा तक मार्च निकाला। समिति ने जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में बैंक की शाखा खोलने की मांग की। शुक्रवार को पुनेठी विकास समिति के अध्यक्ष शंकर गिरी गोस्वामी, आरसेटी के पूर्व निदेशक जनार्दन चिलकोटी और नव निर्वाचित सभासद प्रेमा चिलकोटी के नेतृत्व में मार्च निकाला गया। समिति अध्यक्ष ने बताया कि छतार क्षेत्र एसबीआईसी की मुख्य शाखा से दो किमी की दूरी पर है। यह जनसंख्या घनत्व वाला क्षेत्र है। यहां अधिकतर सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारी, पूर्व सैनिक और सैन्य अधिकारियों सैनिकों के परिवार निवास करते हैं। बताया कि 200 मीटर के दायरे में पांच शोरूम बुलेट, टीवीएस, महिंद्रा और महेंद्रा, हौंडा और मारूति सुजुकी हैं। इसके अलावा दोनों पेट्रोल पंप भी हैं। इसी क्षेत्र में मिनी औद्योगिक आस्थान, कलक्ट्रेट, जिला न्यायालय, नर्सिंग कॉलेज, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, इंटर कॉलेज, जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के निवास (पूल्ड हाउस) है। उन्होंने बैंक शाखा छतार में नहीं खोले जाने पर आंदोलन के अलावा एसबीआई से खाते बंद करवा किसी दूसरी शाखा में खुलवाने की चेतावनी दी है। कहा कि जहां एसबीआई की शाखा प्रस्तावित की जा रही है, वंहा पांच सौ मीटर के दायरे में विभिन्न बैंकों की कुल 14 शाखाएं है। इस दौरान मोतीराम जोशी, मोहन चंद्र, शेखर चंद्र, दीपा तिवारी, गीता पंत, शकुंतला गोस्वामी, जानकी, कमला पंत, कैप्टन मोहन चंद्र, कैप्ट हीरा बल्लभ रस्यरा, आनंद सिंह, जगन्नाथ जोशी, पीतांबर शर्मा, धर्मेश आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें