फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: मां पूर्णागिरि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्वरोजगार से लिखी सफलता की कहानी

चंपावत नगर के डड़ा बिष्ट गांव में मां पूर्णागिरि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं घर के काम के साथ-साथ खेतीबाड़ी, दुग्ध उत्पादन, माउथ फ्रेशनर कर सालाना लाखों की आय कर रही हैं। सब्जी उत्पादन, दुग्ध उत्पादन के साथ पर्वों पर विभिन्न उत्पादों का निर्माण करती हैं। मां पूर्णागिरि स्वयं सहायता समूह की लक्ष्मी जोशी के नेतृत्व में सात साल पहले डड़ा बिष्ट गांव की नौ महिलाओं के साथ मिलकर समूह की शुरुआत की। वर्ष 2018 में एनआरएलएम की मदद से महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारियां मिली। इसके बाद महिलाओं ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और व्यवस्थित तरीके से अपने काम की शुरुआत की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें