फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

हीरा मेहरा Updated Mon, 13 Oct 2025 02:33 PM IST

चंपावत जिले के गोरलचौड़ मैदान में रविवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हो गई। अंडर-17 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में राउमावि डुंगरालेटी के सचिन चंद और विवेकानंद विद्या मंदिर की ऊषा भंडारी ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में टनकपुर, चंपावत, पाटी, लोहाघाट, बाराकोट स्कूलों के 200 से अधिक बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि आनंद सिंह अधिकारी और विशिष्ट अतिथि अंचला बोहरा ने किया। प्रतियोगिता की शुरुआत 800 मीटर दौड़ के साथ हुई। अंडर-17 बालक वर्ग की दौड़ में मनोज सिंह द्वितीय, रोहित चंद तृतीय रहे। बालिका वर्ग में मनीषा जोशी द्वितीय व सरिता तृतीय रहीं। अंडर 19 बालक वर्ग में सुनील सिंह प्रथम, करन सिंह द्वितीय, हिमांशु तृतीय रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें