फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराकोट: विधायक ने किया लड़ीधूरा महोत्सव का उद्घाटन, सात अक्तूबर को होगा मुख्य मेला

हीरा मेहरा Updated Sat, 04 Oct 2025 04:27 PM IST

बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव का विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, ब्लाॅक प्रमुख बाराकोट सीमा आर्या, जिला पंचायत सदस्य फरतोला योगेश चंद्र जोशी, जिला पंचायत सदस्य रैघाव मनीषा कालाकोटी ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन मौके पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने आकर्षक झांकियां निकाली। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने छतरी चौराहे से रामलीला मंचन बाराकोट तक सांस्कृतिक झांकियां निकालीं और मंच अपनी प्रस्तुति दी। मंच के अध्यक्ष जोशी ने बताया कि सात अक्तूबर तक महोत्सव होगा। शनिवार चार अक्तूबर को चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान, मेंहदी, विद्यालयों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता और देर रात्रि तक सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस मौके जगदीश सिंह अधिकारी, दुर्गेश जोशी, नवीन जोशी, रमेश जोशी, महेंद्र अधिकारी, विनोद जोशी, विनोद अधिकारी, किशोर जोशी, रजत वर्मा, ऋतेश कुमार वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें