फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर सैनिकों व परिजनों को किया सम्मानित

हीरा मेहरा Updated Sat, 26 Jul 2025 04:32 PM IST

चंपावत जिला मुख्यालय में कारगिल विजय दिवस पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में कार्यक्रम हुआ। वक्ताओं ने कहा कि कारगिल के वीर शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा की। यह बलिदान हम सभी को प्रेरित करता है कि राष्ट्रहित में सदैव कर्तव्यनिष्ठ रहें। कारगिल युद्ध के वीर सिपाही नायक दान सिंह मेहता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही शहीदों के परिजनों एवं वीर नारियों पार्वती देवी (पत्नी स्व. विक्रम सिंह), बच्ची देवी (माता स्व. जगत सिंह) और हरु देवी (माता शहीद राहुल रैंसवाल सेना मेडल) को भी शॉल ओढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें