फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सैनिक कल्याण बोर्ड की मदद से 14 साल बाद मिली पेंशन, पूर्व सैनिक को पेंशन राशि दिलाई

चंपावत जिला सैनिक कल्याण बोर्ड ने पूर्व सैनिक को 14 साल बाद उन्हें रुकी हुई पेंशन दिलाई है। पूर्व सैनिक पेंशन के लिए दर-दर भटकने को लिए मजबूर थे। पूर्व सैनिक को 19 लाख से अधिक की रोकी पेंशन दिलाई। लोहाघाट विकासखंड के थुवामहरा निवासी सेवानिवृत्त नायक फकीर राम पुत्र मोहन राम की पेंशन 2010 से बंद हो गई थी। अपनी पेंशन के लिए फकीर राम ने लाखों जतन किए, लेकिन कोशिश में कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल उम्मेद सिंह को अपनी समस्या बताई। इस पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने पीलीभीत, लखनऊ आदि शहरों के संबंधित बैंक अधिकारियों के साथ ही सेना के अधिकारियों से संपर्क किया। पेंशन को लेकर जो भी कागज की जरूरत थी, उनकी सभी प्रक्रिया पूरी की। आखिरकार दिवाली के बाद पूर्व सैनिक को 19 लाख से अधिक की राशि उनके खाते में आ गई। उन्होंने इसके लिए सैनिक कल्याण बोर्ड का आभार जताया है। पूर्व सैनिक फकीर राम का डीएससी (डिफेंस सर्विस कोर्स) की पेंशन 2010 से बंद हो गई थी। उन्हें पूर्व में पीलीभीत ट्रेजरी से पेंशन मिलती थी। पेंशन के कागज ट्रांसफर कराने के कारण इनके कागज किसी कारणवश कहीं खो गए थे। इसके बाद इनकी पेंशन आनी बंद हो गई। प्रयास किया गया और उनकी रुकी हुई पेंशन को दिलाया गया। -उम्मेद सिंह, कर्नल, जिला सैनिक कल्याण।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें