चंपावत जिले के सहकारिता विभाग में माधो सिंह भंडारी सहकारी सामूहिक खेती योजना के तहत किसानों की बंजर भूमि को हरा-भरा बनाने का काम शुरू कर दिया है। पहली बार विभिन्न विभागों के साथ मिलकर कार्य योजना तैयार कर सामूहिक खेती और अन्य कार्य कराए जाएंगे। सहकारिता विभाग योजना के तहत बाराकोट ब्लॉक में चयन किया गया है। नई सहकारी समिति गठित कर बाराकोट विकास खंड के ग्राम पंचायत ढुंगा जोशी के विसरारी में 15 किसानों की 1000 नाली भूमि का चयन किया गया है। अब इस बंजर भूमि को उद्यान, कृषि, दुग्ध, मत्स्य, पशुपालन, सिंचाई, लघु सिंचाई, विकास और सहकारिता विभाग के माध्यम से हरा-भरा बनाया जाएगा।