फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohaghat: सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की स्वीकृति पर जताई खुशी

हीरा मेहरा Updated Fri, 19 Dec 2025 10:24 PM IST

लोहाघाट नगर के लिए शासन की ओर से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की डीपीआर स्वीकृत किए जाने पर लोगों ने खुशी जताई है। शुक्रवार को पिथौरागढ़ मार्ग के व्यापारियों ने फूल मालाओं से पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा का अभिनंदन कर मिष्ठान वितरित किया। लोगों और व्यापारियों ने सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। व्यापारियों का कहना है कि योजना की स्वीकृति से क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी। इस दौरान विवेक ओली, दीपक नाथ गोस्वामी, पंकज ढेक, रविंद्र देव, सोनू मुरारी, प्रमोद महर, पप्पू पाटनी, हेम जोशी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें