यूकेडी के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र पुनेठा ने नगर में लागू की गई वन-वे व्यवस्था को व्यापार हितों में ठीक नहीं बताया है। उन्होंने स्कूल खुलने और बंद होते समय ही वन-वे व्यवस्था लागू करने, यातायात व्यवस्था को करने के लिए पर्याप्त यातायात पुलिस कर्मियों को तैनात करने, मालवाहक वाहनों को सुबह आठ बजे से पहले और शाम चार बजे के बाद सामान उतारने की अनुमति देने की मांग की। शुक्रवार को नगर में पत्रकार वार्ता कर पुनेठा ने कहा कि पुलिस ने नगर के मीनाबाजार से जयंती भवन तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था के लिए ट्रायल शुरू कर दिया है, इससे क्षेत्र के लोगों और व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस से वन-वे व्यवस्था को सात दिन के लिए ही ट्रायल लागू करने की मांग उठाई है।