फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohaghat: अंकिता हत्याकांड मामले में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका

लोहाघाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले की सीबीआई जांच की मांग के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए भाजपा सरकार का पुतला फूंका। बुधवार को वीर कालू सिंह माहरा चौक पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी और पुतला फूंका। उन्होंने अंकिता को न्याय दो, दोषियों को फांसी के नारे लगाए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा न्याय प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराने और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिल जाता है कांग्रेस सड़कों पर उतर संघर्ष करती रहेगी। इस मौके पर सुरेश ढेक, आनंद धौनी, नवीन जोशी, लोकेश पांडेय, अजय गोरखा, अशोक सिंह, सचिन माहरा,अनिल कुमार, महेश फर्त्याल, विपिन ढेक, हरीश राय, सोनू भट्ट, सोनम सिंह बोहरा, अजय सिंह अधिकारी आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें