फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंदजी से दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस का मौन उपवास

धर्मनगरी प्रयागराज में ज्योर्तिमठ पिंड के जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंदजी महाराज के साथ हुए दुर्व्यवहार के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने न्याय के देवता गोलू देवता मंदिर में मौन उपवास किया। कार्यकर्ताओं ने इसे सनातनी मूल्यों और धार्मिक परंपराओं पर सीधा प्रहार बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज किया।जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि पूज्य संतों के साथ इस तरह का दुर्भाग्यपूर्ण व्यवहार न केवल शर्मनाक है, बल्कि सरकार की संत समाज के प्रति असंवेदनशीलता को उजागर करता है।उन्होंने दोषियों पर तत्काल कार्रवाई कर संतों का सम्मान सुनिश्चित किए जाने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा कि संत समाज का अपमान किसी भी सभ्य समाज के लिए असहनीय है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें