चंपावत जिला सभागार में विभिन्न विभागों की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों ने पावर पाइंट के माध्यम से जिले में चल रही विभागीय योजना की प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव और विचार साझा किए गए। पलायन को रोकने के लिए ग्राम स्तर पर ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ देने पर जोर दिया।