चंपावत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के सिख समुदाय पर दिए बयान पर कड़ा रोष जताया। पुतला जलाकर कहा कि उनका बयान विकृत मानसिकता वाला है। रविवार को चंपावत के मोटर स्टेशन रोड पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाकर नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता ने विवादित बयान देकर सिख समुदाय का अपमान किया है। इस दौरान दायित्वधारी श्यामनारायण पांडेय, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास शाह, सुनील पुनेठा नंदन तड़ागी, गौरव पांडेय, हेमंत जोशी, अन्नू अधिकारी, सनी वर्मा आदि मौजूद रहे।