चंपावत जिले के देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में रविवार को सांगी पूजन के साथ प्रसिद्ध बगवाल मेले का शुभारंभ हुआ। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। मेले के शुभारंभ अवसर पर स्कूली बच्चों और महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर बाजार क्षेत्र से गुजरते हुए मां वाराही धाम मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और मां वाराही के जयकारों से पूरा देवीधुरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।