फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नारायणबगड़ में आंदोलनकारियों का प्रदर्शन, चिन्हीकरण की उठाई मांग

रेनू सकलानी Updated Sat, 09 Nov 2024 03:35 PM IST

चमोली नारायणबगड़ में चिन्हीकरण से वंचित रह गए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने नाराजगी जताई। आंदोलनकारियों ने राज्य स्थापना दिवस पर एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिसमें चिन्हीकरण की प्रक्रिया शुरू किए जाने की मांग की गई। कहा है कि वंचित सभी राज्य आंदोलनकारियों का  चिन्हिनीकरण कर प्रमाण पत्र जारी किए जाएं। आंदोलनकारियों ने परखाल तिराहे  पर एकत्रित होकर काला  फीता और काला झंडा लेकर नारेबाजी की। साथ ही नारायण बगड़ के थराली बगड़,  मुख्य बाजार से होते हुए तहसील कार्यालय तक प्रर्दशन करते हुए जुलूस निकाला। तहसील मुख्यालय पर बैठक आयोजित कर आंदोलनकारियों ने कहा कि राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों को आज तक चिन्हित नहीं किया गया है। जबकि वर्ष 2017 में सभी आंदोलनकारियों के आंदोलन से संबंधित  दस्तावेज जिलाधिकारी कार्यालय में जमा हैं। उन्होंने मांग रखी कि  चिन्हीकरण की प्रक्रिया तुरंत शुरु कर राज्य आन्दोलनकारियों को  प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें