फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थराली शिक्षक-अभिभावक संघ ने बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज थराली में शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में मेरिट लिस्ट में आने वाले आदित्य पुरोहित, अनमोल बिष्ट, सलोनी, अभिषेक पटवाल, उज्जवल जोशी सहित सात छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत ने छात्रों को स्मृति चिह्न और प्रशस्तिपत्र प्रदान किए। बैठक में बीते अगस्त माह में आई आपदा को कारण बताते हुए पुरानी कार्यकारिणी को यथावत रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रधानाचार्य महिपाल फर्स्वाण, पीटीए अध्यक्ष कमलेश देवराड़ी, प्रेम बल्लभ, अर्जुन सिंह रावत, दीपा पटवाल, मंजू देवराड़ी, इस्तियाक अली, रजनी जुयाल, पूजा गुसाईं, अस्मिता सिंह, आबिदा खान, दिलवर गड़िया, माहेश्वर पिमोली और गीता देवराड़ी आदि उपस्थित थे। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें