कर्णप्रयाग। नगर क्षेत्र के भू-धंसाव प्रभावित बहुगुणानगर में सुरक्षा कार्य करने के लिए कपीरी पट्टी को जोड़ने वाली नैनीसैंण सड़क वाहनों को बंद किए जाने के मामले में कपीरी संघर्ष समिति, प्रशासन और संबधित विभागों में एक राय नहीं बन सकी। अब जनप्रतिनिधियों , समिति एवं अधिकारियों के साथ 17 नवंबर को बैठक की जाएगी।