फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग: महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ने गंगा आरती में लिया भाग, कार्यक्रताओ से की मुलाकात

महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा चमोली जनपद के भ्रमण पर है। मंगलवार को उन्होंने संगम तट पर आयोजित गंगा आरती में भाग लिया और पूजा अर्चना की। कार्यकर्ताओ से भेंट करते हुए उन्होंने समस्याओ को भी सुना। इस मौके पर उन्होंने कहा की सेवा संकल्प फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी गीता पुष्कर धामी के मार्गदर्शन में संचालित महिला स्वास्थ्य जन-जागरूकता एवं निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरण अभियान के अंतर्गत वह जगह- जगह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरित कर रही है। अभियान का उद्देश्य मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य का ध्यान रखने, आवश्यक सावधानियाँ बरतने तथा इससे जुड़े संकोच और भ्रांतियों को दूर कर जागरूकता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सेवा संकल्प फाउंडेशन का उद्देश्य बेटियों को मासिक धर्म स्वच्छता की सही जानकारी और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। ताकि वे अपने स्वास्थ्य से जुड़े सवाल बिना झिझक पूछ सकें और आत्मविश्वास के साथ अपना ध्यान रख सकें। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पवित्रा टम्टा, नगर अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी हेमंत सेमवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें