फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग: बहुगुणानगर के 24 परिवारों ने मुआवजे पर सहमति दी, सुभाषनगर से केवल एक

अमन मैथानी Updated Mon, 31 Aug 2026 07:54 PM IST

भूधंसाव से प्रभावित बहुगुणानगर और सुभाषनगर के निवासियों के साथ स्थानीय प्रशासन ने एक बैठक की। इस बैठक में बहुगुणानगर के सभी 24 परिवारों ने मुआवजे पर आम सहमति जताई। वहीं, सुभाषनगर के आठ में से केवल एक परिवार ने मुआवजे के लिए सहमति दी। नगर पालिका के बहुगुणानगर और सुभाषनगर में करीब 38 परिवार भूधंसाव की आपदा से लंबे समय से प्रभावित हैं। बहुगुणान में सिंचाई विभाग सुरक्षा कार्य कर रहा है। लेकिन सुभाषनगर में अभी सुरक्षा कार्य स्वीकृत नहीं हो पाए हैं। करीब 38 परिवारों में कुछ को मुआवजा एनएच की ओर से मिल गया है। जबकि शेष मुआवजा की मांग कर रहे थे। इस पर प्रशासन ने सोमवार को प्रभावितों के साथ बैठक की। आपदा प्रबंधन सचिव और जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील सभागार में आयोजित की गई थी। बैठक में बहुगुणानगर के 24 प्रभावित परिवार मुआवजा मिलने के बाद अपनी जमीन छोड़ने पर सहमति दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें