फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल संवाद यात्रा: प्रदेश बचाने के लिए गैरसैंण का स्थायी राजधानी बनना है जरूरी

Alka Tyagi Updated Thu, 09 Apr 2026 07:21 PM IST

बुधवार को उत्तराखंड क्रांति दल की गढ़वाल संवाद यात्रा नगर में पहुंची। यूकेडी के युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी के नेतृत्व में यात्रा नगर के पंचपुलिया से होते हुए मुख्य बाजार से गोपेश्वर के लिए रवाना हुई। युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने बताया कि उत्तराखंड क्रांति दल को प्रदेश का अस्तित्व बचाने के लिए किसी भी प्रकार से सत्ता में आना होगा। आज प्रदेश के रोजगार को बाहरी लोगों को दिया जा रहा है। हमारे पास अच्छी शिक्षा नहीं है। अच्छे अस्पताल नहीं है। हमारें लोग रोजगार के लिए अन्य प्रदेशों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनानी अतिआवश्यक है। इस मौके पर युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत, नवीन नवानी आदि मौजूद रहे

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें