पोखरी। विकासखंड पोखरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत आली निवासी 82 वर्षीय लापता भागीरथी देवी की तलाश में पुलिस, एसडीआरएफ और ग्रामीणों द्वारा जंगलों में सघन सर्च अभियान चलाया गया। चार नवंबर से लापता महिला का 12 वे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस प्रशासन लगातार खोजबीन में जुटा हुआ है।थाना पोखरी में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या निल/2026, धारा 140(3) बीएनएस के अंतर्गत गुमशुदा भागीरथी देवी पत्नी स्वर्गीय दिगपाल सिंह बर्त्वाल, निवासी ग्राम आली, राजस्व पुलिस क्षेत्र बमोंथ, तहसील जिलासू, जनपद चमोली की तलाश की जा रही है।