फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 20वां हिमवत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेला शुरू

पोखरी। विकासखंड मुख्यालय पोखरी में आज बुधवार को 20वें हिमवत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। मेला मंच पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. बृजमोहन खाली, राज्य महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती, मेले के जनक पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल, सलना वार्ड की जिला पंचायत सदस्य दिव्या भारती और थाला बैंड वार्ड के जिला पंचायत सदस्य एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। मेले के शुभारंभ से पहले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी, अटल उत्कृष्ट विद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ, टैगोर इंटरमीडिएट कॉलेज पोखरी और एबीएम इंटर कॉलेज पोखरी सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विनायकधार से गोल मार्केट होते हुए मेला मैदान तक प्रभातफेरी निकाली। इसके बाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी की छात्राओं ने 'वीणावादिनी मां सरस्वती शारदे' की शानदार सरस्वती वंदना और 'सांसों की सरगम, शुभ स्वागत, स्वागत' गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। इंटर कॉलेज आली की छात्राओं ने शिव स्तुति प्रस्तुत की, जबकि ग्राम पंचायत बल्ली के महिला मंगल दल ने शानदार झुमैलो की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें