गैरसैण के भराड़ीसैण में आयोजित विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन उत्तराखंड कांग्रेस कमेट की ओर से विधानसभा बजट सत्र का घेराव किया जाएगा। गैरसैण को स्थाई राजधानी गैरसैंण, प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, चरमराती स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था रहेंगे मुद्दे। साथ ही इसमें गैरसैंण के क्षेत्रीय मुद्दे जिसमें स्वास्थ्य व्यवस्था, सड़क चौड़ीकरण, सुधारीकरण व पार्किंग सुविधाएं जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को भी रखा गया है।