फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: पगना में ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पगना ग्राम पंचायत के खोला तोक में प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंउ का विरोध तेज होता जा रहा है। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर आबादी के समीप कूड़ा निस्तारण स्थल बनाने पर नाराजगी जताई। डीएम को ज्ञापन देकर ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माण की प्रक्रिया को स्थगित करने की मांग की। पगना के ग्रामीणों ने बताया कि नगरपालिका ने खोला तोक में ग्रामीणों के विरोध के बावजूद ट्रंचिंग ग्राउंड के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिस स्थान पर ट्रंचिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है, उससे महज 100 मीटर की दूरी पर अनुसूचित जाति के 10 परिवारों के घर हैं। नीचे की तरफ सरयू नदी और समीप ही प्राथमिक विद्यालय है। जब से पालिका ने इस स्थल का चयन किया है, उसी दिन से ग्रामीण विरोध करते आ रहे हैं। बावजूद इसके पालिका की ओर से सीमांकन कर दिया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि नगर का कूड़ा गांव में फेंककर वहां के वातावरण को प्रदूषित करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों के गौचर, पनघट की जमीन को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। अगर पालिका ने जबरन खोला में ट्रंचिंग्र ग्राउंड का निर्माण कराया तो क्षेत्रवासी मिलकर आंदोलन के बाध्य होंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान राकेश नेगी, कुंदन लाल, जगत सिंह, गीतांजलि, प्रताप सिंह, रमेश चंद्र, किशन सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें