फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हाथ में पेट्रोल की शीशी देख पुलिस अलर्ट, कलक्ट्रेट में हंगामा

बागेश्वर। शिकायतों पर कार्रवाई न होने से नाराज जिपं सदस्य विजया कोरंगा और सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र कोरंगा कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान भूपेंद्र के हाथ में पेट्रोल की शीशी देखकर वहां मौजूद पुलिस और एलआईयू अलर्ट हो गई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल पेट्रोल की शीशी अपने कब्जे में ली, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। इसके बाद दोनों नेता धरने पर बैठ गए। कपकोट-शामा क्षेत्र की शराब दुकान में ओवररेटिंग और नाबालिगों को शराब परोसने की लंबे समय से शिकायतें आ रही थीं। भूपेंद्र कोरंगा ने कहा कि जनता दरबार में शिकायत के बाद भी जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्हें आत्मदाह जैसा आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा। हंगामे के बाद जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी से करीब डेढ़ घंटे तक वार्ता चली। आबकारी अधिकारी ने आश्वासन दिया कि मंगलवार को विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम शामा पहुंचकर जांच करेगी और मनमानी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें