फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रदेश के 68 विधायकों को उलाहना पत्र देगी यूकेडी, दस मार्च को सभी विधानसभा क्षेत्रों में होगा कार्यक्रम

हीरा मेहरा Updated Thu, 06 Mar 2025 05:06 PM IST

बागेश्वर में उत्तराखंड क्रांति दल ने संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की पहाड़ियों पर की गई टिप्पणी का विरोध तेज कर दिया है। आगामी दस मार्च को यूकेडी प्रदेश के 68 विधायकाें को उलाहना पत्र देकर संसद में उनकी चुप्पी पर विरोध दर्ज कराएगी। पार्टी ने सरकार से मंत्री के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठैत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैदान और पहाड़ को मिलाकर बने हमारे खूबसूरत प्रदेश को भाजपा ने शुरूआत से मैदानी और पहाड़ी में बांटने का कार्य किया था। पहाड़ियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग होने के बावजूद वहां मौजूद 68 विधायकों की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि अब पार्टी सभी विधायकों को उलाहना पत्र देकर उनके स्वाभिमान को जगाने का प्रयास करेगी। जब तक गाली देने वाले मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी पार्टी विरोध करती रहेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज जोशी, आनंद प्रकाश जुयाल, जब्बार सिंह पॉवेल, आशीष नेगी, भुवन कांडपाल, विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें