फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: बागनाथ मंदिर में व्यापार मंडल की बैठक, झूला पुल खोलने और भवन निर्माण पर चर्चा

हीरा मेहरा Updated Tue, 04 Nov 2025 02:48 PM IST

बागेश्वर में नगर व्यापार मंडल की पहली बैठक बागनाथ मंदिर परिसर में हुई। नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने इस साल से नई पहल करते हुए प्रत्येक वार्ड में सुझाव देने और समस्या बताने के लिए सदस्य मनोनीत करने का निर्णय लिया। बैठक में झूला पुल खोलने की मांग उठी। व्यापार मंडल का अपना भवन बनाने को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यापारम मंडल अध्यक्ष सूरज जोशी ने कहा कि नई कार्यकारिणी का ध्येय सभी को साथ लेकर चलना है। कहा कि सामूहिक एकता से कार्य करने के लिए प्रत्येक वार्ड से सदस्योंं का चयन कर कार्यकारिणी गठित की जाएगी। बैठक में कत्यूर बाजार के व्यापारियों ने झूला पुल बंद होने से कारोबार के प्रभावित होने की परेशानी रखते हुए जल्द पुल खुलवाने की मांग की। बैठक में तय हुआ कि संगठन को मजबूत कराने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उत्तरायणी मेले में बाहरी व्यापरियों को समयावधि तक रुकने की अनुमति देने के लिए डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक का संचालन सचिव देवेंद्र अधिकारी ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री अनिल कार्की, संगठन मंत्री हरीश सोनी, संरक्षक नवीन लाल साह, उमेश लाल साह, उपाध्यक्ष गिरीश बिष्ट, माया गढि़या समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें