बागेश्वर जिले के गरुड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध कपिलेश्वर महादेव मंदिर में सामूहिक होली गायन का आयोजन किया गया। कई गांवों के होल्यार मंदिर में पहुंचे। एक साथ होली गायन से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। रविवार को नगर और आसपास के पाये, सिल्ली, लौबांज, भोजगण, कौलाग, भेटा, रतौड़ा, सेणु, कटारमल, नौटा आदि गांवों से होल्यार कपिलेश्वर मंदिर पहुंचे। दोपहर तक सभी गांवों की होली टीम मंदिर में पहुंची। होल्यारों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। करीब एक घंटे तक मंदिर में खड़ी होली गायन का कार्यक्रम चला। होल्यारों ने चलो सदाशिव दर्शन को जाएं..., होरी खेलत नंदलाल... आदि होली गीत गाए। इस मौके पर नंदाबल्लभ लोहुमी, दयाल गोस्वामी, जीवन चंद्र दुबे, रघुवीर नेगी, डॉ. हेम दुबे, रमेश चंद्र पांडे, डॉ. शेर सिंह चिलवाल, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, यूकेडी ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश कोरंगा, जिपं सदस्य जनार्दन लोहुमी, सभासद अंकित जोशी आदि मौजूद रहे।