सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरुड़ में चिकित्सकों की कमी और अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने रोष जताया। जल्द चिकित्सकों के रिक्त पद भरने और स्थायी प्रभारी चिकित्साधिकारी की नियुक्ति करने की मांग की।बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश काेरंगा, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार आदि सीएचसी बैजनाथ पहुंचे। पूर्व विधायक ने बताया कि अस्पताल में महिला चिकित्सक मौजूद नहीं थी। संविदा पर तैनात कई चिकित्सक लंबे समय से अस्पताल में नहीं हैं। राप्रावि घेटी में तैनात चिकित्सक को सीएचसी का प्रभारी बनाया गया है। कहा कि डबल इंजन की सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम से मामले का संज्ञान लेकर उचित कदम उठाने की मांग की है। इस मौके पर प्रकाश कोहली, नरेंद्र कुमार, धीरज कुमार, गौरव बोरा, शंकर जोशी, भानु नेगी, हरीश भट्ट आदि मौजूद रहे।