फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: गोष्ठी में नशे की बढ़ते प्रचलन पर जताई चिंता

हीरा मेहरा Updated Thu, 19 Jun 2025 04:46 PM IST

बागेश्वर कोतवाली परिसर में एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के की अध्यक्षत में गोष्ठी का आयोजन किया गया। नगर के विभिन्न संगठनों और गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में भागीदारी की। सभी लोगों ने जिले में नशे के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताई। पुलिस से इस समस्या का स्थायी हल ढूंढने की मांग की। कार्यक्रम में शामिल लोगाें का कहना था कि युवा और किशोर नशे की लत के शिकार हो रहे हैं। नशे के कारण घर बर्बाद हो रहे हैं। कार्यक्रम में यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम आदि पर भी चर्चा हुई। नगर के जाम को नियंत्रित करने को लेकर भी ठोस रणनीति बनाने की मांग की गई। एसपी घोड़के ने लोगों से किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने को कहा। कार्यक्रम में आए लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है। इस मौके पर सीओ अजय साह, रेडक्रॉस चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, सचिव आलोक पांडेय, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, सुबोध लाल साह,दलीप सिंह खेतवाल, नरेंद्र खेतवाल, हरीश सोनी,कवि जोशी,राजेंद्र परिहार आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें