फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार के विरोध में बागेश्वर में निकाली गई जनाक्रोश रैली, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

बागेश्वर में बांग्लादेश सरकार के विरोध में देवभूमि रक्षा मंच ने भारत सरकार को जगाने के लिए नगर में जनाक्रोश रैली निकाली। देवभूमि रक्षा मंच के संयोजक सुंदर बरोलिया के नेतृत्व में नुमाइशखेत मैदान से जनाक्रोश रैली निकाली गई। भारी संख्या में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं और रक्षा मंच के सदस्यों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली में भागीदारी की। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रैली तहसील परिसर पहुंची। एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। रक्षा मंच ने राष्ट्रपति से अन्याय को रोकने के लिए भारत सरकार के माध्यम से ठोस कदम उठाने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें