बागेश्वर डीएम आशीष भटगांई ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों और कर्मचारियों को नियत समय पर अस्पताल में उपस्थित होने के निर्देश दिए। अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए परिसर की तत्काल सफाई करवाने को कहा। कार्मिकों की बायोमैट्रिक हाजिरी की निगरानी करने और बिना सूचना दिए अनुपस्थित चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।