फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhirendra Shastri: धीरू गर्ग कैसे बने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री? जानिए बागेश्वर बाबा की पूरी कहानी

Video desk, Amar Ujala Updated Sun, 03 May 2026 10:24 PM IST

ये कहानी है बागेश्वर धाम सरकार की, ये कहानी है धीरू गर्ग की। वो धीरू गर्ग जिसे दुनिया आज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और बागेश्वर बाबा के नाम से जानती है । वो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जिसके सामने बड़े -बड़े नेता नतमस्तक होकर आशीर्वाद लेने के लिए लाइनों में खड़े रहते हैं। वो धीरेंद्र शास्त्री जिसके भक्तों की लिस्ट में नेता से लेकर अभिनेता तक, और खास से लेकर आम लोगों तक सभी शामिल हैं। जिसके एक बुलावे पर खुद भारत के प्रधानमंत्री एक छोटे से गांव आकर उसके द्वारा बनाए जा रहे अस्पताल की आधारशिला रखते हैं।
वो धीरेंद्र शास्त्री जिसका परिवार कई बार भोजन मांगकर करता था और वो आज प्राइवेट जेट में सफर करते हैं, जिनके साथ सैकड़ों गाड़ियों का काफिला चलता है। भारत से लेकर लंदन तक जिनकी एक झलक पाने और अपनी अर्जी लगाने के लिए लाखों लोग बेताब रहते हैं, और वो धीरेंद्र शास्त्री, विवाद जिनके साथ-साथ चलता है। उनपर कई बार गंभीर आरोप लगे लेकिन धीरेंद्र शास्त्री ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। लेकिन ये सबकुछ अचानक नहीं हुआ। धीरू गर्ग, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कैसे बने और कैसे उन्होंने ये सब हासिल किया जानेंगे आज के इस खास एपिसोड में। इस वीडियो में हम धीरेंद्र शास्त्री पर ऐसे खुलासे करेंगे जिनके बारे में आपने पहले शायद ही कभी सुना हो, इसलिए वीडियो को अंत तक जरूर देखिएगा।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें