फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राज्य सरकार जिद छोड़कर तत्काल कराएं छात्रसंघ चुनाव: विधायक मनोज तिवारी

हीरा मेहरा Updated Wed, 30 Oct 2024 01:20 PM IST

विधायक मनोज तिवारी ने छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग पर एक छात्र नेता के आत्मदाह के प्रयास को बेहद गंभीर बताया। उन्होंने राज्य सरकार की हठधर्मिता को इसका जिम्मेदार ठहराया। पत्रकारों से वार्ता के दौरान विधायक तिवारी ने कहा कि युवा प्रदेश का भविष्य हैं। इन्हीं में से शिक्षक, नेता, वैज्ञानिक और अन्य क्षेत्र के विशेषज्ञ बनते हैं। सरकार को उनकी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद छात्र नेता रहे हैं। ऐसे में सरकार को जिद छोड़कर छात्रसंघ के चुनाव की तारीखों का तत्काल कर देने चाहिए। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। सरकार की अपनी गलती के चलते छात्रसंघ के चुनाव समय से नहीं हो पाए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस काफी बढ़त ले चुकी है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी की शत प्रतिशत जीत तय है उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार की नीतियों को जनता नकार चुकी है। मंगलौर और बदरीनाथ में भाजपा को करारी शिकस्त मिली थी। अब केदारनाथ में भी कांग्रेस जीतेगी। पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, नगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें