फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अल्मोड़ा में पेट्रोल-डीजल का संकट, पर्यटक व स्थानीय परेशान

अल्मोड़ा जिले में बुधवार को पेट्रोल और डीजल की भारी कमी देखने को मिली। जिला मुख्यालय के माल रोड स्थित पेट्रोल पंप के साथ ही बाड़ेछीना स्थित पेट्रोल पंप में भी ईंधन पूरी तरह समाप्त हो गया। इस कारण वाहन चालकों, स्थानीय लोगों और पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ईंधन की कमी के चलते लोगों को अपने वाहनों के लिए पेट्रोल और डीजल लेने के लिए अन्य दूरस्थ पेट्रोल पंपों का रुख करना पड़ा। विशेष रूप से यात्री और मालवाहक वाहनों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों कैंची मुख्य मार्ग बंद रहने के कारण पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति समय पर पेट्रोल पंपों तक नहीं पहुंच सकी। संभावित संकट को देखते हुए जिला आपूर्ति विभाग ने पहले ही पेट्रोल पंप संचालकों को प्रति वाहन पांच रुपये तक ही ईंधन देने के मौखिक निर्देश दिए थे। इसके बावजूद बुधवार को दोनों ही ईंधन पूरी तरह खत्म हो गए, जिससे यह साफ है कि क्षेत्र में ईंधन की खपत बढ़ गई है। फिलहाल लोगों को आपूर्ति सामान्य होने का इंतजार है, ताकि स्थिति जल्द सामान्य हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें