मुजफ्फरनगर कांड की बरसी पर उपपा सहित अन्य संगठनों ने गांधी पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहीदों को न्याय देने की मांग उठाई। केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि सरकारें बदलती गई, लेकिन 30 सालों में शहीदों को न्याय नहीं मिल सका। वहां पर केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंदी वर्मा, महासचिव अमीनुर्रहमान, चंद्रमणि भट्ट, गोविंद लाल वर्मा, नारायण राम, नीरज पंत, जगत रौतेला, पूरन चंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।