फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में सशक्त नारी सशक्त परिवार अभियान पखवाड़े का शुभारंभ, 800 लोगों ने कराई स्वास्थ्य की जांच

हीरा मेहरा Updated Thu, 18 Sep 2025 01:48 PM IST

अल्मोड़ा जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर दो अक्तूबर तक चलने वाले सशक्त नारी सशक्त परिवार अभियान का सीएचसी धौलादेवी में शुभारंभ किया गया। इस दौरान 800 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य देश की उन्नति का आधार है। एक स्वस्थ नारी ही सशक्त राष्ट्र की नींव रखती है। विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा ने कहा कि नारी का स्वास्थ्य पूरे परिवार के स्वास्थ्य की नींव है । इसलिए महिलाओं को सशक्त और जागरूक बनाना आवश्यक है। शिविर में आकर 800 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस दौरान निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार, संक्रमणकारी रोगों की परामर्श सेवा, टीबी मुक्त भारत अभियान, आयुष्मान कार्ड निर्माण और दवाओं का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 16 लोगों ने रक्तदान किया। समाज कल्याण विभाग ने 25 दिव्यांग लोगों के प्रमाण पत्र बनाए और 16 लोगों को कृत्रिम अंग बांटे गए। कार्यक्रम का संचालन सहायक खंड विकास अधिकारी केसर सिंह बिष्ट ने किया । कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, सीडीओ रामजीशरण शर्मा, खंड विकास अधिकारी रोहित वर्मा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बीबीजोशी, सहायक खंड विकास अधिकारी भीम सिंह , व्यापार मंडल अध्यक्ष पूरन बिष्ट मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें