कुमाऊं का लोकप्रिय घुघुतिया त्योहार नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। बुधवार सुबह बच्चों ने गले में घुघुतों की माला पहन कर काले कौआ काले घुघुती माला खा ले... की पुकार लगाते हुए कौओं को बुलाकर उन्हें घुघुते खिलाए। इस त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। बुधवार की सुबह कौवों के लिए लोगों ने अपने-अपने घरों के आंगन में व्यंजन परोसे। बच्चों ने घुघुते की मालाएं गले में धारण कर कौओं का घुघुतिया गीत काले कौआ काले, घुघुती माला खा ले.. का आह्वान कर उनके लिए भोग लगाया। ठंड के बावजूद बच्चों में भी त्योहार के प्रति खासा उत्साह नजर आया।