फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अल्मोड़ा में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, एक घायल

हीरा मेहरा Updated Tue, 14 Jan 2025 04:29 PM IST

अल्मोड़ा में देर रात एक कार (DL4 CNE 9465) करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार कार काफलीगैर बागेश्वर रोड की तरफ से जमराड़ी बैंड कि तरफ आ रही थी, नौगांव पीपली के पास कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मृतकों के नाम मनोज सिंह बिष्ट (30) पुत्र जगमोहन सिंह निवासी नौगांव धौलछीना अल्मोड़ा अजय शर्मा (42) पुत्र रविंद्र शर्मा निवासी सकूरपुर सरस्वती विहार नॉर्थ वेस्ट दिल्ली शामिल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें